यहां फैक्ट्री में धधकी भीषण आग, बुझाने के प्रयास में जुटी फायर ब्रिगेड

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला मार्ग पर एक फैक्ट्री में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। ये फैक्ट्री टायरों पर रबड़ चढ़ाने की है। जिससे दूर तक आग की लपटे दिख रही है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, लेकिन आग भीषण होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग पर भैरव कॉलोनी स्थित एक टायर फैक्ट्री में सोमवार (आज) की सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ये फैक्ट्री आबादी के बीच में स्थित है। बता इस फैक्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 9ः30 बजे अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

फैक्टरी काफी समय से बंद बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग को बुझाने में जुटी है। लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो रही है।  हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Ad_RCHMCT