आईपीएल 2025 मे पुनः रामनगर का लिटिल चैम्प मचा रहा है धमाल

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalcha-वर्ष 2024 से क्रिकेट के मैदान मे अपनी कमेंट्री से सबका दिल जीतने वाले और देश के सबसे छोटे एंकर होने का गर्व प्राप्त करने वाले, रामनगर शहर के लिटिल चैम्प इस बार फिर से आईपीएल 2025 मे अपनें लाजवाब सवालों से जहाँ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे है, वही दर्शकों को भी खूब लुभा रहे है, सोमांश सिंह डंगवाल जो अब किसी परिचय के मोहताज नहीं इस बार आईपीएल सीजन 18 को पुनः होस्ट कर रहे है, उनके सवाल और जवाब दर्शकों को खासा पसंद भी आ रहे है।

आईपीएल आज देश का सबसे बडा क्रिकेट मंच है, इस बार आईपीएल मे उत्तराखंड के छः खिलाड़ियों नें अपनी जगह बनाई है, तो सोमांश एक मात्र ऐसे यंग और क्यूट होस्ट है जो उत्तराखंड से आईपीएल मैच का और आईपीएल मे भाग लेने वाली सभी टीम के कैप्टेन का इंटरव्यू लेते हुवे नजर आ रहे है, सोमांश नें आईपीएल के सीजन 2024 और वर्ल्डकप 2024 मे भी बतौर एंकर अपनी भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जिस वजह से स्टार स्पोर्ट्स नें उन्हें चिकि सिंगल के मेन होस्ट केरी मीनाटी के शो को चिकि जूनियर बना कर सोमांश को दिया, ये पहला मौका है जब छः खिलाडी एक साँथ आईपीएल मे अपना प्रदर्शन करेंगे, वही प्रदेश के बच्चों को एक नया मंच दिया है सोमांश नें, उन्होंन दिखा दिया की मेहनत और प्रतिभा कभी किसी उम्र या प्रसिद्धि की मोहताज नहीं, आप अपनें काम को पूर्ण लगन से करिये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

एक दिन आप अपनें मन पसंद मंच और मंजिल तक जरुर पहुँच जायेंगे, वही बात करते हुवे उनके पिता पूर्व सैनिक व पूर्व सभासद नगर पालिका रामनगर श्री भुवन सिंह डंगवाल बताते है की सोमांश पहले से ही एक प्रतिभाशाली बच्चा रहा है, जिसने अपने विद्यालय के साथ-साथ कई मंचों में भी अपना नाम कमाया है, डांस के मंच से आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करना आज सोमांश के लिए ही नहीं अपितु पूरे रामनगर के लिए और प्रदेश के लिए एक गर्व का विषय है,मुझे बहुत खुशी है कि कई लोगों द्वारा आज मुझे सोमांश के पिता होने से पहचाना जाता है, सोमांश के आईपीएल मैं होस्ट करने की वजह से आज कई जानकार लोगों द्वारा बधाइयां प्राप्त हो रही है और जिस तरह से मैं राजनीतिक मंच में हूं तो कई राजनीतिक बड़े जनप्रतिनिधियों द्वारा मुझे बधाइयां दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इसके लिए मैं रामनगर शहर व प्रदेश के सभी संवाददाताओं और दर्शकों का धन्यवाद अदा करता हु, और सभी से अनुरोध करता हूं कि जिओ हॉटस्टार पर शनिवार को शाम 7:00बजे से और रविवार शाम को 3:00 बजे से आईपीएल मे जरूर देखें और उसे अपने पेज पर शेयर भी करें,साँथ ही कोशिस करे की सोमांश जैसे कई और बच्चे जो अपनें क्षेत्र मे प्रतिभाशाली हो, बच्चों को हम रामनगर मे और भी मंच प्रदान कर सके।

Ad_RCHMCT