सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत, दूसरे बाइक सवार पर केस दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

जानकारी के अनुसार मिलक रामपुर निवासी राजबीर सिंह बीती 15 जून को अपनी पत्नी के साथ बाइक संख्या यूके04पी-6835 पर सवार होकर ‌लालकुआं की तरफ जा रहा था। तभी तीनपानी के पास वह सड़क किनारे बाइक रोक कर मोबाइल पर बात कर रहा था कि अनियंत्रित गति से आ रही बाइक संख्या यूक‌े04एच-6284 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

इससे राजबीर बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी चालक के ‌खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT