पुलिस अफसरों के निर्देश, सभी बैंकों में लगाए जाएं फायर इंसीडेंट अलार्मिंग सिस्टम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसपीसिटी हरबंस सिंह और सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को हल्द्वानी सर्किल के समस्त बैंक प्रबंधकों के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत बैठक की। जिसमें बैंक और एटीएम की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से कहा कि वह अपने-अपने बैंकों और एटीएम में हाई रेजोल्यूशन के सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी बैंकों में फायर इंसीडेंट अलार्मिंग सिस्टम भी लगवाएं। इसके अलावा बैंकों और एटीएम में सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा संख्या में लोग होने पर रैंडम चेकिंग करवाने के लिए स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर सकते हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें और किसी भी अनैतिक गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस दौरान बैंक प्रबंधकों के अलावा यातायात निरीक्षक राकेश माहरा, एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT