हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सीएम धामी गंभीर, नई SOP तैयार करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ-गौरीकुंड मार्ग पर हुए दुखद हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रविवार को देहरादून स्थित सीएम आवास पर हाई लेवल वर्चुअल मीटिंग बुलाई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, आपदा प्रबंधन सचिव, युकाडा के सीईओ, गढ़वाल कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए, प्रदेश में संचालित हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिया कि उड़ान शुरू करने से पहले हर हेलीकॉप्टर की पूर्ण तकनीकी जांच की जाए और मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

सीएम ने मुख्य सचिव को आदेश दिया कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाए, जो सभी सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा कर एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करे। यह SOP यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाएं सुरक्षित, पारदर्शी और तय मानकों के अनुसार ही संचालित हों।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की दुर्घटना समेत पूर्व में हुई सभी हेली दुर्घटनाओं की गहन जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति हर पहलू की पड़ताल करेगी। समिति दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत जांच कर दोषी संस्थाओं या व्यक्तियों की पहचान करेगी और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की संस्तुति करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाएं तीर्थ यात्रियों, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में इन सेवाओं में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार इन सेवाओं को व्यवस्थित, पारदर्शी और पूर्णतः सुरक्षित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।

Ad_RCHMCT