कार्तिक बृजवाल का नेशनल स्कॉलरशिप के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर 

ख़बर शेयर करें -

मुनस्यारी। चीन सीमा से लगे दूरस्थ क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड सरमोली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुम्मर के कक्षा 8 के विद्यार्थी तथा ग्राम पंचायत  दुम्मर के ग्राम प्रधान पंकज सिंह बृजवाल के पुत्र कार्तिक बृजवाल ने नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम की परीक्षा को उत्तीर्ण की है। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।

भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2023 की परीक्षा में सरकारी विद्यालय के कक्षा 8 के विद्यार्थी कार्तिक बृजवाल ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण का अपना नाम रोशन किया है।  ग्राम प्रधान पंकज सिंह बृजवाल के पुत्र तथा पुत्री दोनों सरकारी विद्यालयों में पढ़ते है। आजकल इस तरह के उदाहरण भी कम ही देखने को मिलते है।  इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद कार्तिक बृजवाल को प्रतिवर्ष 21600 रुपए स्कॉलरशिप की धनराशि मिलेगी। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने तक यह स्कॉलरशिप जारी रहता है। इस सफलता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश बृजवाल, शिक्षक हीरा सिंह घींघा, बीना पांगती का सराहनीय योगदान रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

कार्तिक बृजवाल ने शिक्षकों के साथ अपने पिता पंकज सिंह बृजवाल तथा माता कमला बृजवाल को इसका श्रेय दिया है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता कोरंगा ने इस सफलता पर विद्यालय के विद्यार्थी कार्तिक बृजवाल, शिक्षकों के साथ ही ग्राम प्रधान के परिवार को बधाई दी है।  जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने बताया कि इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थी भी आगे आकर  सीखे इसके लिए कार्तिक बृजवाल को इस सफलता के लिए तथा प्रधान परिवार को सरकारी विद्यालय में अध्ययन करने के लिए शीघ्र ही विद्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय आज भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सबसे आगे है।

Ad_RCHMCT