राज्य अतिथि गृह काठगोदाम के सभागार में उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत चौधरी जी की अध्यक्षता में किसानों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन दीपक आर्य जिला प्रबंधक इफको द्वारा किया गया। किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी द्वारा किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग ,डेरी विभाग मत्स्य,रेशम,जड़ी बूटी,जिला प्रभारी कैब,सहायक निबंधक सहकारिता, परियोजना अधिकारी उरेड़ा लघु सिंचाई, सिंचाई ,मंडी समिति, रीप ,विद्युत, गन्ना, जिला लीड बैंक एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम में किसान आयोग के सदस्य संजय डऻर्बी एवं चतुर सिंह बोरा एवं सभी विकासखंडो से आये किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया




