बारिश से हुई सड़क बाधित…..संकट में खाकी ने निभाया साथ…..गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल…..दिलाया उपचार…….

ख़बर शेयर करें -

संकट में जिसने भी पुकारा खाकी ने साथ निभाया

थाना दन्या पुलिस ने गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल,दिलाया उपचार

बारिश और सड़क बाधित होने के कारण अस्पताल ले जाने के लिए नही मिल रहा था साधन

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

शनिवार की रात्रि में थाना दन्या को सूचना मिली कि थाने के पास में निवासरत एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा में है, जिसको ससमय चिकित्सालय ले जाना अति आवश्यक है, अत्यधिक बारिश व सड़क बाधित होने के कारण चिकित्सालय ले जाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नही हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दन्या  विजय सिंह नेगी ने महिला आरक्षी व पुलिस बल को साथ लेकर सरकारी वाहन से परिजनों व गर्भवती महिला को चिकित्सालय पहुंचाया,जिससे गर्भवती को ससमय उपचार मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

संकट के समय पुलिस से सहयोग पाकर परिजन काफी खुश हुए और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Ad_RCHMCT