छेड़छाड़ पर मनचले को युवतियों ने सिखाया सबक, लगाई धुनाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में युवती से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। घटना हरिद्वार जिले के रूड़की इलाके की है। इस पर युवतियों ने मनचले को सबक सिखाते हुए जमकर धुनाई लगा दी और रक्षा सूत्र बांधकर छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

रूड़की में हुई यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र निवासी एक युवती कस्बा झबरेड़ा में कुछ सामान खरीदने गई थी। युवती बाजार से सामान खरीदकर वापस गांव लौट रही थी तो मनचले युवक ने रास्ते में युवती के साथ छेड़छाड शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

इस पर युवती ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची दो अन्य युवतियों ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद युवक ने हाथ जोड़कर अपनी जान बचाई। युवतियों ने युवक को रक्षासूत्र बांधकर जाने दिया।

Ad_RCHMCT