मानसून की आहट से पहले तेज धूप का कहर, जानें कैसा रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून इस बार सामान्य से छह दिन पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, 11 जून तक राज्य में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इससे पहले प्रदेशभर में तेज गर्मी और शुष्क मौसम लोगों को परेशान करेगा।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर अधिक दिखाई देगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

शनिवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान लगभग इसी स्तर पर रहा।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि, “इस वर्ष 11 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, इससे पहले गर्मी अपने तेवर दिखाएगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी और धूप से सावधानी बरतें, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

Ad_RCHMCT