रामनगर-श्रम विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर में की बाल श्रम को लेकर छापामार कार्यवाही,दिये व्यापारियों को निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

श्रम विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर में की बाल श्रम को लेकर छापामार कार्रवाई,दिये निर्देश।।

रामनगर-सोमवार को रामनगर में श्रम विभाग द्वारा बाल एवं किशोर श्रमिक को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में और बाजार मे छापामार कार्रवाई की गई विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद ट्रांसपोर्ट नगर में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  साहित्यकार समाज का दर्पण और मार्गदर्शक: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने किया प्रदेश के प्रमुख लेखकों से संवाद; स्थापित होंगे 2 'साहित्य ग्राम'

श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कटियार ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित 35 दुकानों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कोई भी बाल श्रमिक काम करता नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी दुकान स्वामियों से शपथ पत्र भरवाया गया कि वह अपनी दुकानों में बाल श्रमिकों को मजदूरी पर नहीं रखेंगे साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यदि बाल श्रम का कोई भी उल्लंघन करता हुआ पाया गया

यह भी पढ़ें 👉  'मन की बात' सकारात्मक दिशा और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ सुना 136वां संस्करण; कहा- साकार हो रहा आत्मनिर्भर भारत का सपना

तो उसके खिलाफ विभागीय स्तर से नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ ही एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी साथ ही उन्होंने बाल श्रम रोकने के लिए दुकानों के बाहर स्टिकर लगाकर लोगों को जागरूक भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी दुकान में कोई बाल श्रमिक मजदूरी करता है तो लोग इसकी शिकायत तुरंत करें जिसके बाद संबंधित दुकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT