UTTARAKHAND- दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आया युवक नहाने के दौरान गंगा की तेज लहरों की चपेट आया,2 को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया,SDRF ने चलाया सर्चिंग ऑपरेशन।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-3 दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आया युवक नहाने के दौरान गंगा की तेज लहरों की चपेट आया,2 को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया,SDRF ने चलाया सर्चिंग ऑपरेशन।।

गोवा बीच, ऋषिकेश में नहाते समय डूबा युवक, SDRF ने चलाया सर्चिंग ऑपरेशन।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

राज्य में डूबने से भी जनहानि की सूचना दिन प्रतिदिन आ रही हैं।

सोमवारको थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गोवा बीच पर एक युवक डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुःख; आवास पहुंचकर दी अंतिम श्रद्धांजलि

उक्त युवक दिल्ली से अपने ग्रुप के साथ घूमने आया था। गोवा बीच पर नहाते हुए उक्त ग्रुप से 03 लोग गंगा की तेज लहरों की चपेट में आ गए।

02 लोगों को मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया परन्तु युवक तनुज पुत्र संजय कुमार, निवासी ईस्ट दिल्ली गहरे पानी मे डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गोवा बीच से बैराज तक गहन सर्चिंग की गई परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

Ad_RCHMCT