हल्द्वानी के इस इलाके में गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए एवम इलेक्ट्रॉनिक आइटम जलकर खाक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई जिस में रखे लाखों रुपए एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची क्रिकेट की गाड़ी के द्वारा आग पर काबू पाया गया जानकारी के अनुसार आज़ाद नगर के 17 नम्बर में एक गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। भीषण आग में गोदाम में रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि लाइन नंबर 17 स्थित रेहान पुत्र इदरीस अहमद के गोदाम में आग लगी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के रैकूना में भीषण अग्निकांड: वेदप्रकाश का आशियाना जलकर राख, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर बंधाया ढांढस

गोदाम से आग और धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने अग्निशमन वाहन को सूचित किया मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि आग के चलते लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हुआ है। पुलिस के मुताबिक आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT