अल्मोड़ा-भवाली मार्ग में फिर हुआ भूस्खलन, पत्थर आने से मार्ग बंद

ख़बर शेयर करें -

 नैनीताल। बारिश के बीच सड़कों में भूस्खलन और मलवा आने का सिलसिला जारी है। इस बीच अल्मोड़ा-भवाली हाईवे पर पाडली के समीप आज पहाड़ों से पत्थरों की भारी बरसात हो गई, जिस कारण काफी देर तक यातायात बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

भारी बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच अल्मोड़ा-भवाली-हल्द्वानी व नैनीताल हाईवे पर कई स्थानों पर मलबा आया है। वहीं बुधवार को रातीघाट व कैंचीधाम के बीच पाडली में अचानक मलवे के साथ पत्थर खिसक कर सड़क पर आ गए। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। काफी देर बाद जब पहाड़ से मलबा गिरना बंद हुआ तो वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो पाई। लिहाजा यहां मार्ग में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Ad_RCHMCT