उत्तराखंड में आंगनबाड़ी पदों पर बड़ी नियुक्तियां, सशक्त बनी महिला सेवा

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपदों की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी व्यवस्था प्रदेश की मातृ एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि समाज सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 7052 आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती की गई है, जिसमें 722 कार्यकत्रियां और 6330 सहायिकाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में की गई ऐतिहासिक बढ़ोतरी का ज़िक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सामाजिक सम्मान भी मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

उन्होंने आगे कहा, “आज उच्च शिक्षित बेटियां भी आंगनबाड़ी व्यवस्था से जुड़ रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं। नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया योग्यता आधारित रही है, और हमारा लक्ष्य है कि हर गांव और हर घर तक मातृ व बाल कल्याण की योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंचें।”

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने पौड़ी जिले की 66 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 631 सहायिकाओं, तथा रुद्रप्रयाग जिले की 15 कार्यकत्रियों और 188 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मंत्री ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा भावना, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Ad_RCHMCT