बांसबगड़ और धारचूला में 10 लाख की लागत से बनेंगे पुस्तकालय

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिले के बांसबगड तथा धारचूला की जनता को आज होली के तोहफे दिए। उन्होंने दोनों स्थानों में 10 लाख रुपए की लागत से पुस्तकालय,स्ट्डी एवं शोध केंद्र बनाने के जिला पंचायत बोर्ड से धनराशि स्वीकृत करा दी है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक नया प्लेटफॉर्म बनेगा।

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने अपनी पूर्ववर्ती घोषणा के मुताबिक जिला पंचायत बोर्ड से राजकीय इंटर कालेज बांसबगड तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज धारचूला के परिसर में पुस्तकालय,स्ट्डी एवं शोध केंद्र के लिए 5-5 लाख रुपए जारी करवा दिया है। जिला पंचायत पिथौरागढ़ ने इसके लिए निविदाएं भी आंमत्रित कर दी है। एक माह के भीतर दोनों स्थानों पर यह नवाचार नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

इससे पूर्व जिपंस जगत मर्तोलिया ने अपने जिला पंचायत वार्ड सरमोली के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज नमजला तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिकसैन के परिसर  में इस तरह के सेंटर खोलने के लिए 9 लाख रुपए स्वीकृत कराएं थे। नमजला में पुस्तकालय के लिए समस्त सामग्री पहुंच चुकी है। केवल उद्घाटन की औपचारिकता बची है। तिकसैन पाइप लाइन में है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

उन्होंने बताया कि समुदाय के सहयोग से चलने वाला यह सेंटर उत्तराखंड ही नहीं देश में पहला अभिनव प्रयोग है। इस सेंटर में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए वर्ष भर स्व अध्ययन के लिए पुस्तकें उपलब्ध रहेगी। हर माह मौक टेस्ट होगा। फिजिकल प्रतियोगिता के लिए पुलिस, भारतीय सेना, पैरा मिलिट्री के कैंप भी लगेंगे। सेंटर का वार्षिक कैलेंडर भी बनेगा। सेंटर में हर माह कैरियर गाइडेंस के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा प्रादेशिक सेवा के अलावा अन्य सेवा के अधिकारियों को आंमत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे युवाओं को डेरी, मत्स्य, हस्तशिल्प, जैविक खेती, उद्यान, मधुमक्खी पालन सहित स्वरोजगार के विषय विशेषज्ञ तथा सफ़ल उद्यमियों को बुलाकर इसकी भी शिक्षा दी जाएगी। जिपंस जगत मर्तोलिया ने बताया कि शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन को इस नवाचार में सहयोगी बनाया गया है। इसके लिए जिला अधिकारी रीना जोशी ने शिक्षा विभाग को सहयोग के लिए पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि समुदाय के सहयोग से संचालित इस सेंटर के लिए शीघ्र चारों स्थानों में बैठक आयोजित की जाएगी।

Ad_RCHMCT