उत्तराखंड के इस इलाके में गिरी आकाशीय बिजली, 13 मवेशियों की मौत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड में मौसमी बरसात आफत बन रही है। कभी फसलों को नुकसान हो रहा है, ताजी खबर बागेश्वर जनपद से हैं। जहां बागेश्वर के लेटी गांव में आकाश से बिजली गिरी जिससे 13 मवेशियों की मौत हो गई। जिसमें गाय बैल बकरी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

जानकारी के मुताबिक बकरी गाय जंगल में चुगान के लिए गए थे जहां अचानक मौसम बिगड़ गया और वज्रपात हुआ जिसमें 13 मवेशियों ने अपनी जान गंवा दी , लेकिन भगवान का शुक्र रहा की चरवाहे अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। वहीं ग्रामीणों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

Ad_RCHMCT