रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) घायल बाघ की उपचार के दौरान मौत

ख़बर शेयर करें -

corbett,corbett national parks,corbetthalchal

रामनगर:-कार्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज तथा तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के फोटो रेंज अन्तर्गत गश्त एवं सकारी के दौरान एक बाघ को घायल अवस्था में मालकुण्ड वॉटर हॉल के पास देखा गया कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा उक्त रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया।

दिनांक 23.04.2023 को झिरना रेज अन्तर्गत फॉटो बीट, फॉटो पश्चिमी कस0 49 में उक्त बाघ को रेस्क्यू कर ढेला स्थित रेस्क्यू सेन्टर में पशुचिकित्सक की निगरानी में रखा गया जिसकी उम्र लगभग 05 वर्ष पायी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

पशु चिकित्सक के अनुसार उक्त बाघ के सिर, गर्दन, अगले पिछले पाँव में विभिन्न गम्भीर घाव पाये गये उपचार के दौरान कई अंगों में विफलता के लक्षण तथा परिवर्तित मानसिक स्थिति, यक्त की शिथिलता काम बी.पी. इत्यादि पाये गये। उक्त बाघ सम्भावित रूप से घातक चिकित्सा स्थिति में था जीवनरक्षक दवाओं के बावजूद भी उक्त बाघ को बचाया नहीं जा सका।corbett

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

गुरुवार की सुबह प्रातः 5:30 बजे उक्त बाघ की मृत्यु हो गयी। एन०टी०सी०ए० की मानक संचालन प्रक्रिया अनुसार उक्त बाघ का शव-विकोदन की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

कार्यवाही के उपरान्त बिसरा सुरक्षित रख आई०बी०आर०आई बरेली एवं बी०एन०ए० सैम्पल आई देहरादून भेजा गया एवं नियमानुसार उक्त बाघ के शव को समरत अगो सहित जलाकर निस्तारित करने की कार्यवाही की गयी।

Ad_RCHMCT