हर साल की तरह इस साल भी कप्तान मीणा ने ड्यूटी प्वाइंट्स को बनाया खुशियों का चौक — मिठाई बाँटी, हौसला बढ़ाया

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal nainital
फर्ज़ की लकीरों में सजे दीप — नैनीताल कप्तान मीणा ने फिर रच दी खाकी की मिसाल 🙌

ड्यूटी प्वाइंटों में तैनात पुलिस कर्मियों को मिठाई देकर एसएसपी नैनीताल ने मनाई दीपावली

अच्छी ड्यूटी के लिए की हौसला अफजाई

दीपावली त्योहार के दृष्टिगत जनता की सुरक्षा एवम् जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए *श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज एसएसपी नैनीताल स्वयं मिठाई लेकर ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की तथा अच्छी ड्यूटी करने के लिए उनकी हौसला अफजाई भी की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।

एसएसपी नैनीताल ने दीपावली पर्व पर घर-परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच एकाएक पहुंचकर उन्हें मिठाई वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई। एसएसपी ने जवानों का मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने नैनीताल बैंक तिराहा, रोडवेज स्टेशन, ओके होटल, हल्द्वानी बाजार क्षेत्र, ताज चौराहा, फल मंडी, कैंसर तिराहा, आईटीआई तिराहा, मुखानी चौराहा, लाल डांट तिराहा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा, चंबलपुल, पंचक्की तिराहा, कोलटैक्स तिराहा, बीरशिवा तिराहा, तिकोनिया इत्यादि ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

सभी कर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए एसएसपी नैनीताल को बधाई दी।

इस दौरान श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री महेश चंद्र निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, श्री दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, समेत संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT