बदमाशों ने बाइक सवार व्यापारी को मारी गोली, घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर जा रहे व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल व्यापारी का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर पनियाला निवासी सावेज पुत्र ताहिर (28 वर्ष) की पतंजलि के पास सेनेटरी की दुकान है। बताया जाता है कि  मंगलवार की शाम को सावेज अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह कोर कॉलेज के पास अंडरपास पर पहुंचा तो अचानक बदमाशों ने उस पर गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

 गोली लगने से सावेज बाइक से नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घायल व्यापारी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

Ad_RCHMCT