गैरसैंण में शुरू हुआ विधान सभा का मानसून सत्र, इस दिन पेश होगा अनुपूरक बजट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में बुधवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र तीन दिनों तक चलेगा।

इस बार मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली सहित आधा दर्जन से अधिक विधेयक भी सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में 'जन-संवाद शिविर' में उमड़ा जनसैलाब: 7,472 लोगों ने लिया हिस्सा, मौके पर ही सुलझीं 1,737 समस्याएं; सीएम धामी ने हाथों-हाथ बांटीं मशीनें और लोन के चेक

विधायकों ने इस सत्र के लिए कुल 490 प्रश्न लगाए हैं। यह सत्र भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में करीब 16 महीने बाद आयोजित हो रहा है, और सुरक्षा को लेकर भराड़ीसैंण में कड़ी निगरानी रखी गई है। विपक्ष ने आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बनाई है, जबकि प्रदेश सरकार ने विपक्ष के सवालों का प्रभावी तरीके से जवाब देने की तैयारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित: ₹19 करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प; सीएम धामी बोले- उत्तराखंड को मिला रिकॉर्ड ₹4,769 करोड़ का रेल बजट

इस बार मानसून सत्र की विशेषता यह है कि यह पहली बार मानसून सीजन में भराड़ीसैंण में आयोजित हो रहा है। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और अन्य मंत्री व विधायक भराड़ीसैंण में उपस्थित हैं। लगभग डेढ़ साल बाद सरकार के आगमन से भराड़ीसैंण में रौनक लौट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  "हर गाँव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम" कार्बेट टाइगर रिजर्व और PNG PG कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व 2026

सत्र के अगले दिन प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत पांच हजार करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट के अलावा, कई विधेयक और प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन में पटल पर रखी जाएगी।

Ad_RCHMCT