उत्तराखंड में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की हत्या, इलाके में हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक रिटायर्ड एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे दहशत फैल गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई।

मामला हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान भगवान सिंह (62) के रूप में हुई है, जो जमालपुर की जेवीजी कॉलोनी के निवासी थे। घटना की रात वे अपने बेटे के साथ शादी समारोह में जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर की रात भगवान सिंह और उनके 22 वर्षीय बेटे यशपाल रोशनाबाद से किसी शादी में जा रहे थे। ज्वालापुर के पास जटवाड़ा पुल पर उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देने के लिए कार रोकी और उसे कार में बैठा लिया। थोड़ी दूरी तय करने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने भगवान सिंह की सिर के पास गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

घटना के दौरान बेटे ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे कार रुक गई और बदमाश दरवाजा खोलकर अंधेरे में फरार हो गया। बेटे ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

भगवान सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सन्नाटा और परिवार में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है, लेकिन फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हर एंगल से मामले की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT