रामनगर-शहर को नशे से मुक्त कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता-SSP पंकज भट्ट।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-नैनीताल जिले की कमान संभालने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचे एसएसपी पंकज भट्ट रामनगर कोतवाली का निरीक्षण करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी को लंबित विवेचनाऐ समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

नशे से रामनगर को मुक्त कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जल्द चलाया जाएगा अभियान जिले के नए एसएसपी पंकज भट्ट ने रामनगर पहुँचकर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में कही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

साथ ही उन्होंने कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि रामनगर में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर पुलिस एक अभियान शीघ्र रामनगर में चलाएगी अभियान के तहत पुलिस नशे के बड़े सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगस्टर,गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

साथ ही उन्होंने कहा कि रामनगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी को ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं।जिसके बाद रामनगर में आने वाले पर्यटक व आमजन को इससे निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा की एसओजी टीम को भंग करने की कार्यवाही की है उन्होंने कहा कि पिछली एसओजी जिले में नशे और बड़े अपराध रोकने कारगर नहीं हो पाई। इसलिए भंग किया गया।अब जिले में जो अच्छा काम करेंगे उनको टीम में शामिल किया जाएगा।

Ad_RCHMCT