उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) यहाँ यूकेडी प्रत्याशी ने की मासी भूमिया मंदिर से चुनाव प्रचार की शुरुआत।।

ख़बर शेयर करें -

चौखुटिया (गणेश जोशी)-समय नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव में जुट गई है उत्तराखंड क्रांति दल से प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने मासी भूमिया मंदिर से चुनाव प्रचार की शुरुआत की गई इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भूमिया मंदिर तिराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक


प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार मासी भूमिया मंदिर पहुंचे पुष्पेश त्रिपाठी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रचार में जुटने का आह्वान किया ,इस दौरान उन्होंने मासी बाजार, मोहणा गैरखेत क्षेत्रों में भी जनसंपर्क किया विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया अलग-अलग स्थानों पर अपने संबोधन में उन्होंने यूकेडी को राज्य का असली ध्वजवाहक बताते हुए भाजपा व कांग्रेस पर बारी-बारी से राज्य के शोषण का आरोप लगाया तथा जनता से उक्रांद के पक्ष में मतदान करने को की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी


जनसंपर्क अभियान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेन्द्र सिंह नेगी ,आनंद किरोला, बसंत उपाध्याय, संजय देवतल्ला, पूरन सिंह, शंकर देवतल्ला, दयासागर, बृजलाल वर्मा आदि रहे ।

Ad_RCHMCT