उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) यहाँ पुलिस/एसओजी टीम ने भारी मात्रा में 106.90 ग्राम स्मैक के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

ब्रेकिंग-यहाँ पुलिस/एसओजी टीम ने भारी मात्रा में 106.90 ग्राम स्मैक के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।।

लालकुआं पुलिस/एसओजी टीम ने भारी मात्रा में 106.90 ग्राम अवैध स्मैक  के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Dig kumaon व  SSP Nainial द्वारा 2500/- रुपये नगद पारितोषिक देने की गयी घोषणा।

पंकज भट्ट, आई0पी0एस0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा छात्र/युवाओं को नशे से बचाने के लिए जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशे की अवैध तस्करी तथा युवाओं में बढी रहे नशे की रोकथाम करने हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुये कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध नैनीताल के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआ के नेतृत्व में गुरुवार को थाना लालकुआ पुलिस/ एसओजी टीम नैनीताल द्वारा चैकिंग यातायात/ मादक पदार्थ  के दौरान सुभाषनगर बैरियर से 100 मीटर सडक पार घोडानाला की तरफ लालकुआ से नासिर उर्फ गुड्डू पुत्र अशरफ निवासी ग्राम अफजलगढ थाना शहजादनगर रामपुर उत्तर प्रद्रेश उम्र 40 वर्ष  के कब्जे सें 106.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति अधिक पैसा कमाने के लालच में स्मैक के धन्धे में लगभग 6-7 महीने से लिप्त था तथा अपने साथी मेहराज पुत्र गुलाम निवासी ग्राम जूठिया थाना शहजादनगर रामपुर उ0प्र0 से स्मैक खऱीदकर हल्द्वानी ,लालकुआ, अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ के छात्राओं एवं युवाओं को स्मैक बेचता है।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व कोतवाली लालकुआं में  मुकदमा अपराध संख्याः- 437/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

उपरोक्त प्रकरण में पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा 2500/- रुपये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा 2500/- रुपये नगद पारितोषिक देने की गयी घोषणा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

गिरफ्तार पुलिस टीम मे निरीक्षक संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ, जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी हल्दूचौड,कानि0 गोविन्द सिंह चौकी हल्दूचौड
एसओजी टीम मे नन्दन सिंह रावत प्रभारी एसओजी नैनीताल ,कानि0 त्रिलोक सिंह ,कानि0 कुन्दन कठायत उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT