नैनीताल- मौसम विभाग द्वारा आरेंज(ORANGE) अलर्ट जारी करने पर अपर जिलाधिकारी ने दिये अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- मौसम विभाग द्वारा आरेंज(ORANGE) अलर्ट जारी करने पर अपर जिलाधिकारी ने दिये अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश।।

नैनीताल 04 जुलाई

अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने जानकारी देते हुये अवगत कराया कि मौसम विभाग, देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तराखण्ड के कुछ स्थानों में 05 व 06 जुलाई तक वर्षा का वाच/आरेन्ज अलर्ट एवं दिनांक 07 व 08 जुलाई तक अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से सम्भावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने,संवेदनशील ग्रामों एवं क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों /संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।

श्री जोशी ने कहा कि जनपद में पेंड़ो के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाये रखने हेतु अलर्ट पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

उन्होंने कि वर्षा के उपरान्त बैराज/नदियों /नालों में तेज जलप्रवाह के दृष्टिगत संवदेनशील स्थानों पर टीमें तैनात की जाये। लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों द्वारा भूस्खलन से संवेदनशील मार्गाे/स्थानों पर उक्त अवधि में
जेसीबी मशीनों एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती 24 घण्टे सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि समस्त जिला,परगना, विकासखण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे।

साथ ही अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाईल फोन ऑन रखेंगे तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Ad_RCHMCT