UTTARAKHAND-अगले चार दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-अगले चार दिन छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।।

Weather

राज्य में मानसून आने से मौसम ने करवट ले ली है तो अगले 24 घंटे में दून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है, जबकि मंगलवार और बुधवार को दून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का भी दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में दून, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल समेत सभी जिलों में कहीं भारी बारिश तो कहीं मध्यम बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों संघ किसान आयोग की अहम बैठक संपन्न

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे में जहां दून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है, वहीं मंगलवार और बुधवार को दून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

सात जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, दून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत में भारी बारिश की संभावना है। मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है।वहीं राज्य सरकार भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Ad_RCHMCT