यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही,202 वाहनों के चालान,03 वाहन सीज,05 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की हुई कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर NAINITAL POLICE  कार्यवाही करेगी लगातार
202 वाहनों के चालान, 03 वाहन सीज, 05 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की हुई कार्यवाही

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजनमानस हेतु सुगम यातायात हेतु जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पर्यवेक्षण में  जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 202 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 03 वाहन सीज तथा 05 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 86,500 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

अपील-
नैनीताल पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें एवं आदर्श/ जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें। स्टंट एवं खतरनाक तरीके से वाहन न चलायें यह आपके एवं राहगीरों के जीवन को खतरे में डाल सकता है।

Ad_RCHMCT