पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने रामनगर पहुंचे गोदियाल

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पहली बार रामनगर पहुंचने पर उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की मौजूदगी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान गोदियाल ने कहा कि भाजपा छल बल धन बल के बूते इस चुनाव को लूटना चाहती थी। जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया है।

कम मतदान को अपने लिए शुभ संकेत बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से निराश उनका कोर वोटर मतदान के लिए बाहर नहीं निकला। जबकि मोदी शासन से त्रस्त मतदाताओं ने लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान किया है। प्रदेश में बढ़ी बिजली दरों को जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा मतदाताओं से बदला लेने पर उतारू है। विधानसभा चुनाव में मतदाता इनकी प्रदेश से भी विदाई करने वाले है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बाद में उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि उनके अंदर ही वह हौसला है जो विपरीत राजनैतिक परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत के दम पर राजनैतिक पिच को ऐसा सजा सकते हैं कि पांचों प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक चुनाव लड़कर भाजपा को रक्षात्मक शैली में जाने पर मजबूर होना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

अब कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी है कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जमीनी स्तर पर अभी से काम में जुट जाएं।

इस मौके पर पूर्व विधायक रावत ने कहा कि भाजपा ने पूरा लोकसभा चुनाव छल के सहारे लड़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस के सजग कार्यकर्ताओं ने भाजपा के यह मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। कार्यकर्ताओं को अपना यह उत्साह और सजगता बनाए रखनी है। जिससे विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भाजपा सरकार को सबक सिखाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

इस मौके पर देशबंधु रावत, मौ. अकरम, गिरधारी लाल, पंकज पांडे, महेश चंद पांडे, एनडी पंत, महीपाल सिंह, डूंगर सिंह, चांद खान, ताइफ खान, हरी प्रिया सती, ललिता उपाध्याय, ममता आर्य, वींना रावत, सुमन जोशी, सतीश्वरी रावत, सुमित तिवारी, वीरेंद्र सिंह लटवाल, कुबेर कड़ाकोटी आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT