National games-उत्तराखंड इतिहास रचने को तैयार, अभी तक 33 पदक जीते

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक शीर्ष पर

5 फरवरी 2025: उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के नौवें दिन के पदक तालिका में  कर्नाटक ने 54 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। 

कर्नाटक ने अब तक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर सर्विसेज है, जिसने कुल 46 पदक (27 स्वर्ण, 10 रजत, 9 कांस्य) अपने नाम किए हैं। मध्य प्रदेश 34 पदकों (17 स्वर्ण, 7 रजत, 10 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है। 

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

महाराष्ट्र 82 पदकों के साथ सर्वाधिक कुल पदक जीतने वाला राज्य है, लेकिन इसमें स्वर्ण पदकों की संख्या 16 होने के कारण वह चौथे स्थान पर है। हरियाणा 51 पदकों के साथ पांचवें और तमिलनाडु 44 पदकों के साथ छठे स्थान पर बना हुआ है। मणिपुर, दिल्ली, केरल और पंजाब शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक कुल 33 पदक (4 स्वर्ण, 14 रजत, 15 कांस्य) जीत चुका है और वह पदक तालिका में 15वें स्थान पर है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, और आने वाले दिनों में पदक तालिका में और बदलाव की उम्मीद की जा रही है। उत्तराखंड में आयोजित इस भव्य खेल आयोजन ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।

Ad_RCHMCT