बड़ी खबर-नैनीताल से कालाढूंगी की ओर आ रही पर्यटकों की अर्टिगा कार सड़क पर पलटी, आठ लोग थे सवार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल

नैनीताल पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई यात्रियों की जान, घायलों को तत्काल निजी वाहन से पहुँचाया अस्पताल

बुधवार को सायं लगभग 7 बजे के आसपास पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र, नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ग्राम नलनी के पास एक गंभीर दुर्घटना घटित हुई। एक वाहन, अर्टिगा (संख्या HR51CE1024), जो नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रहा था, के ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया। इस दुर्घटना में कुल 08 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा बैठक संपन्न, योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को तत्काल  अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया।

त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा प्रबंधन के लिए बनेगा 'एकीकृत प्लान'

घायलों की सूची
1. दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
2. अंबिका शर्मा (पुत्री श्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
3. रचित शर्मा (पुत्र श्री शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
4. अमित शर्मा (पुत्र श्री रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
5. पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली
6. हेमा शर्मा (पत्नी श्री विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली
7. कार्तिक शर्मा (पुत्र श्री विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली
8. जीतराम (पुत्र श्री ठाकुर राम, उम्र 45 वर्ष) – चालक, सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा चालक

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मानसून अपडेट (7 जुलाई 2026): पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, जिले में 2 मुख्य मार्ग बाधित, देखें बैराजों का वाटर डिस्चार्ज

पुलिस टीम-
1- चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता
2- का0 मनीष कुमार
3- का0 राजेश कुमार

Ad_RCHMCT