National games- उत्तराखंड को मिला स्वर्ण पदक

ख़बर शेयर करें -

38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित योगासन की आर्टिस्टिक समूह योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखंड को स्वर्ण पदक हासिल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य से रोहित यादव, अजय वर्मा, हर्षित, शशांक शर्मा तथा प्रियांशु ने सामूहिक रूप से प्रतिभाग किया एवं सोना जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के योगासन ग्रुप ने 111.82 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां


111.51 अंकों के साथ हरियाणा राज्य दूसरे स्थान पर रहा तथा सिल्वर पदक अपने नाम किया । 109 अंकों के साथ महाराष्ट्र का योगासन समूह कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल हुआ।

Ad_RCHMCT