BREAKING-(रेलवे अपड़ेट) काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ और काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल गरीब रथ की आई नई अपडेट, यात्रा करने से पूर्व खबर को पढ़े।।

ख़बर शेयर करें -

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

गोरखपुर – रेल प्रशासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार 12208/12207 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 12210/12209 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस में कन्वेन्सनल ई.ओ.जी. रेकों के स्थान पर स्थाई रूप से एल.एच.बी. रेक लगाने का निर्णय लिया गया है।

  • 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जनवरी, 2022 से जम्मूतवी से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
  • 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 फरवरी, 2022 से काठगोदाम से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
  • 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 जनवरी, 2022 से काठगोदाम से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
  • 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 फरवरी, 2022 से कानपुर सेन्ट्रल से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

इन गाड़ियों की संरचना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी श्रेणी के 12, जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

Ad_RCHMCT