रामनगर-आम आदमी पार्टी ने जनसभा कर 2 दर्जन से अधिक लोगों को दिलाई आप की सदस्यता।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- आम आदमी पार्टी द्वारा एक जनसभा का आयोजन ग्राम चिल्कीया मे हुआ,जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक धर्मेंद्र पटवाल ने की।

नितिन कंडारी ब्लॉक महामंत्री और नवीन नैथानी नगर अध्यक्ष के संयुक्त संचालन में संपन्न हुई सभा में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से यह सिद्ध हो रहा है कि आम आदमी पार्टी निश्चित सफलता की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

उन्होंने पार्टी के पास गारंटी की विस्तृत से चर्चा की और कहा कि उत्तराखंड में आपके आने पर 5 गारंटीयो को मूल रूप दिया जाएगा और स्थानीय स्तर पर एक घोषणा पत्र भी तैयार किया जा रहा है जिसका क्रियानवन सरकार आने के पश्चात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सोबन सिंह ताड़ियाल, संगठन मंत्री भास्कर जोशी, मंजू नैथानी, तेजपाल रावत, निर्मल पाठक आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर कई लोगों ने आम आदमी की पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में धर्मेंद्र पटवाल भावना, कंचन, आशिया, जितेंद्र सैनी, खलील अहमद, आरिफ,डॉक्टर शाहरुख, शबनम,भावना,नूरुद्दीन, मलिक नासिर, नासिर, जाहिद, शमशाद, भगवती देवी तस्लीम सहित 2 दर्जन से अधिक लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Ad_RCHMCT