उत्तराखंड की दो सीटों पर विधान सभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही दो जिलों में हरिद्वार और चमोली में फिर आचार संहिता लागू होने जा रही है। 

चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा (चमोली) और मंगलौर विधानसभा (हरिद्वार) उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। 

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है। लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के  बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है।                     

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

  अधिसूचना जारी होने की तिथि- 14 जून

नामांकन की अंतिम तिथि – 21 जून

नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून

नाम वापसी की अंतिम तिथि – 26 जून

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

विधानसभा उप चुनाव की तिथि – 10 जुलाई

मतगणना की तिथि – 13 जुलाई

Ad_RCHMCT