रामनगर पहुंचने पर सोमांश से मिलने पहुंचे कई अकेडमीयों के बच्चे

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-corbetthalchal.in

शहर रामनगर का लिटिल चैम्प सोमांश डंगवाल आजकल अपनें घर रामनगर (उत्तराखंड) आया हुवा है, जिस कारण उससे मिलने वालो की भीड़ लगी हुई है, जो जहाँ उससे मिलता है सेल्फी और ऑटोग्राफ की डिमांड करने लगता है, आज़ सोमांश बॉलीवुड का उभरता सितारा है, हाल ही मे सोमांश को मिले यू ट्यूब शिलवर बटन की वजह से उनके फेंस की संख्या मे लगातार इजाफा हो रहा है,

अपनी मृदल भाषा और सामान्य स्वभाव के कारण वो बच्चों के साँथ साँथ बड़े लोगो के भी बहुत प्रिय है, सोमांश के पिता निवर्तमान सभासद भुवन डंगवाल बताते है की सोमांश अपनें शहर और प्रदेश से हमेशा जुड़े रहे इस वजह से सोमांश से किसी के भी मिलने की कोई मनाही नहीं है,

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही सभी उससे मिल सकते है, उन्होंने बताया की सोमांश का स्कूल भी उन्होंने आज़ तक इसी वजह से नहीं बदला,वह आज़ भी रामनगर स्तिथ ओक बड्स मे ही पढ़ता है,जब भी वह रामनगर आता है वह अपनें अध्यापको से,दोस्तों से मिलने विद्यालय जाता है। वह उसे एक एक प्रसिद्ध कलाकार होने के साथ-साथ एक मिलनसार और सःह्रदय व्यक्ति भी बनाना चाहते है।सोमांश की बढ़ती प्रसिद्धि उसके अंदर किसी तरह का गलत भाव पैदा ना कर दे,वह इस पर हमेशा ध्यान भी देते है।वह उनके किसी से भी मिलने पर कोई पाबन्दी नहीं लगाते, सोमांश की माता कंचन डंगवाल स्वयं एक कुशल गृहणी होने के साथ साथ सोमांश के आचारण और व्यवहार पर विशेषतः ध्यान देती है,सोमांश द्वारा कई बड़े सेलिब्रिटी से मुलाक़ात होने और उनके साँथ काम करने पर भी उनके स्वभाव मे कोई बदलाव नहीं है

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

वह आज़ भी सामान्य है, जो कही ना कही उनके माता पिता की बेहतर परवरीश को दर्शाता है।सोमांश बच्चों से मिलने पर उन्हें बॉलीवुड की कई खूबियां बताता है, बच्चों को मेहनत करने की सलाह देता है, कुछ डांस के टिप्स भी देता है, उसका कहना है की जल्द से जल्द वह यहाँ अन्य बच्चों के लिए भी कुछ करना चाहता है,जिससे अन्य बच्चों को भी बॉलीवुड या मीडिया मे जाने का मौका मिले वो भी आगे बढे और वो भी अपनें माता पिता का शहर का प्रदेश का नाम रोशन करे।

Ad_RCHMCT