अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री कामधेनु गोविंद गौ धाम पूछडी में गौ माता का छप्पन भोग भंडारे का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-आज दिनांक 10 मई 2024 अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री हरि शरणं सेवा समिति रामनगर के द्वारा श्री कामधेनु गोविंद गौ धाम पूछडी में गौ माता का प्रथम बार छप्पन भोग भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, मेवा, अनाज, रोटी , पराठा, पूड़ी, पेय पदार्थ, मिठाईयां का भोग लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

समिति के सचिव शलभ मित्तल द्वारा बताया गया कि 6 मई 2022 से प्रत्येक शुक्रवार एवम विशेष पर्वों पर श्री कामधेनु गोविंद गौधाम में निराश्रित गौमाता का भंडारा निरंतर किया जा रहा है । समिति का उद्देश्य है कि अन्य शहरों में भी गौमाता के भंडारे होने चाहिए जिससे कि कहीं भी दूध न दे सकने वाली गौमाता भूखी न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कार्यक्रम में कथा व्यास शशांक भारद्वाज जी के मुख से गौ महिमा का वर्णन किया गया व प्रवाह ही परंपरा ऐसी है जिसमें सदैव ठाकुर जी को छप्पन भोग निवेदित किया जाता है लेकिन इस बार सर्व देवमयी गौ माता में सब देवता विराजमान होते हैं इस भाव से गौ माता को रामनगर में पहली बार 56 भोग निवेदित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

इस दौरान संजीव मित्तल, भागीरथ लाल चौधरी, कुलदीप अग्रवाल, प्रदीप मेहरोत्रा, शलभ मित्तल, प्रखर मित्तल, अनुज हुंडीवाल, अशोक अग्रवाल, अनुज गोयल, बिशन शर्मा, विवेक अग्रवाल, नीरज देवल, सुनील देवल, अजय गोयल, आदि सम्मिलित रहे।।

Ad_RCHMCT