डीएम के निर्देश पर रामनगर में संयुक्त चेकिंग अभियान: 3 वाहन सीज, 1 गिरफ्तार, 12 का चालान

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर- जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर रामनगर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे, चौकी इंचार्ज गगनदीप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार


अभियान के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग और ओवरलोडिंग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कार्रवाई के तहत दो वाहनों को सीज किया गया, जबकि नशे की हालत में वाहन चला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका वाहन भी सीज कर लिया गया। इस प्रकार कुल तीन वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश


इसके अतिरिक्त, विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 12 वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें एक बस भी शामिल है।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके।

Ad_RCHMCT