बड़ी खबर-(रामनगर) छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में दो भाई गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar-रामनगर कोतवाली पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ कर उसे धमकी दिए जाने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मामले में 29 जुलाई को महिला की तहरीर के आधार पर ललित व उसके भाई नवीन चन्द्र उर्फ राजू पुत्रगण स्व. अम्बादत्त निवासी गुमानपुर, पीरुमदारा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 तथा 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मामले में दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुरभि राणा, विनीत चौहान, कल्लू सिंह आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT