भीषण सड़क हादसाः पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला गढ़वाल मंडल से सामने आया है, जहां देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रही इलेक्ट्रिक कार (नंबर T0425UK2936B) सात मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इतनी तेज टक्कर हुई कि कार का एयरबैग खुल गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान अभिषेक (25 वर्ष), पुत्र राजकुमार, निवासी आदर्श ग्राम कुम्हारवाड़ा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से तेज गति से बचने और सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने की अपील की है।

Ad_RCHMCT