ड्रग्स फ्री देवभूमि- डिजायर कार से की जा रही गांजा तस्करी, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नशे के अवैध कारोबार पर अल्मोड़ा पुलिस ने एक बार फिर  प्रहार किया है। थाना सल्ट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, जो स्विफ्ट डिजायर कार के जरिए गांजा तस्करी कर रहा था।

थाना सल्ट की पुलिस टीम ने सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में कूपी बैण्ड पंप हाउस के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर UK01-TA-3807) को रोका गया और तलाशी में कार के चालक दीपक नेगी के कब्जे से 17.83 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

पुलिस ने तस्कर दीपक नेगी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लगभग 4,45,750 रुपये आंकी गई है। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में जिले भर में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। सभी थाना प्रभारियों और एएनटीएफ/एसओजी टीमों को नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में लगातार तस्करों की धरपकड़ जारी है। 

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

अल्मोड़ा पुलिस की इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी, अपर निरीक्षक मोहन चंद्रा, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र और हेड कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

Ad_RCHMCT