उत्तराखंड में अनियंत्रित वाहन खाई में समाया, एक की मौत, चार घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला चमोली जिले से सामने आया है, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

यह दुर्घटना नारायणबगड़ से करीब तीन किलोमीटर आगे लेगुना क्षेत्र में हुई, जहां वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नारायणबगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Ad_RCHMCT