एटीएम कार्ड बदल कर महिला के खाते से निकाल लिए एक लाख रूपये, मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला का एटीएम कार्ड बदल कर एक लाख की नगदी उड़ा ली। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में गोरापड़ाव निवासी सुनीता देवी ने कहा है कि वह बीती 9 जुलाई को किसी काम से हल्द्वानी बाजार गई हुई थी। इस बीच वह पैसे निकालने के लिए कालाढूंगी चौराहे के पास स्थित एटीएम मशीन में गई। जहां पैसे निकालते समय एटीएम में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और बैंक खाते से एक लाख रूपये की नगदी उड़ा ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान: पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विदेश मंत्री ने दिया 'Institutional Performance Award'

इसका पता उसे घर पहुंचने पर तब चला, जब मोबाइल में पैसे निकाले जाने संबंधी मैसेज आया। यह देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर रकम वापसी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT