दुखद-सड़क हादसे में एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर बैलपड़ाव से पहले गैबुआ में बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को रामनगर चिकित्सालय से हायर सेटर रेफर किया गया है।वहीं मौत की सूचना पर म्रतक के परिवार मे कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के गूलरघट्टी निवासी करन आर्य अपने दोस्त मोहसिन के साथ बाइक से बैलपड़ाव की तरफ जा रहा था। गैबुआ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक करन की मौके पर मौत हो गई और मोहसिन घायल हो गया। घायल को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बैलपड़ाव चौकी इंजार्च गुलाब सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।वहीं मौत की सूचना पर म्रतक के परिवार मे कोहराम मचा है।

Ad_RCHMCT