उत्तराखंड में बारिश से  बिगड़े हालात, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून पूर्व बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही बारिश से राज्य के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों जैसे नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई इलाकों में तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं येलो अलर्ट के तहत आकाशीय बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मैदानी जिलों में भी आंधी, गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि देहरादून में दिनभर आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदियों और नालों के आसपास न जाएं, और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा से बचें। विशेष रूप से पर्वतीय और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Ad_RCHMCT