ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौत

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। ओवरलोड ट्रक ने घोड़ानाला के पास बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के घोड़ानाल स्थित पश्चिमी राजीव नगर निवासी 25 बर्षीय बलवंत राय उर्फ बल्लू अपने दोस्त 19 वर्षीय अजीत कुमार निवासी घोड़ानाला के साथ बीती रात बाइक पर सवार होकर  घर आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

इसी दौरान तेज रफ्तार दस 10 टायरा ट्रक ने मुक्तिधाम के समीप दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT