रामनगर में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बालिका की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है, और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। नैनीताल जिले के रामनगर में एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अनियंत्रित बोलेरो वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टांडा निवासी त्रिलोक की 12 वर्षीय पुत्री साक्षी अपने दादा के साथ दवाई लेने के लिए बाजार गई थी। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आई अनियंत्रित बोलेरो ने साक्षी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे वाहन सहित पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

Ad_RCHMCT