उत्तराखंड में पंचायत चुनाव: उत्साही मतदाताओं ने बढ़ाई वोटिंग की रफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जोरों पर जारी है। आज सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है। बड़ी संख्या में वोटर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक प्रदेश में लगभग 27 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के बाकी 12 जिलों में मतदान प्रक्रिया सक्रिय रूप से चल रही है। पहले चरण के तहत 24 जुलाई को मतदान हो रहा है, जबकि दूसरे चरण में 28 जुलाई को वोटिंग संपन्न होगी। चुनाव परिणामों की गिनती 31 जुलाई को एक साथ की जाएगी।

प्रदेश में कुल 17,829 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और लगभग 26 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पहले चरण में नैनीताल जिले के ओखलकांडा, बेतालघाट, रामगढ़ और धारी ब्लॉक में मतदान जारी है। नैनीताल के चार ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद के लिए 610, ब्लॉक डेवलपमेंट कौंसिल (BDC) के लिए 347, जिला पंचायत सदस्य के लिए 71 और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 23 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। कुल मिलाकर 1051 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटी में बंद होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं, जो लोकतंत्र की जीवंतता को दर्शाती हैं। पंचायत चुनाव में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

Ad_RCHMCT