दुःखद- एकाएक खाई में जा गिरा सेना का जवान, मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दुखद हादसा सामने आया है। चमोली के देवाल विकासखंड के चोर गांव में छुट्टी पर आए सैनिक वीरेंद्र सिंह (35) की पैर फिसलने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। वीरेंद्र सिंह एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह वर्तमान में लेंसडौन में तैनात थे। मंगलवार को छुट्टी लेकर अपने गांव आए वीरेंद्र बुधवार देर शाम अन्य गांव से चोर गांव लौट रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरी खाई में गिर गए। ग्रामीणों ने रात में घायल सैनिक को खाई से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल सेंटर्स पर सजेगा योग का मंच: उत्तराखंड के सैकड़ों CSC केंद्रों पर कल आयोजित होंगे भव्य योग शिविर; पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

चौड़ गांव निवासी गंगा सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र सिंह कोटडी के छोटे भाई थे। उनकी अचानक मौत से चौड़ गांव में शोक की लहर छा गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद वीरेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भेजा जाएगा।

Ad_RCHMCT