उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार – 8 ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में  अवैध हथियार तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है। राज्य स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)  ने रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 8 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान खजान सिंह (24 वर्ष) निवासी बागवाला, थाना रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंचायत चुनावों को देखते हुए राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

एसटीएफ को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को कुमाऊं यूनिट और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर खजान सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मध्यप्रदेश के बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध हथियार लाकर उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

पुलिस के अनुसार, खजान सिंह पहले भी लूट और हथियार तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। इस बार वह मध्यप्रदेश के कुख्यात हथियार तस्कर सरताज से पिस्टल की खेप लेकर आया था। लेकिन एसटीएफ की सतर्कता ने एक बार फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस नेटवर्क से जुड़े चार अन्य सक्रिय तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। जुलाई माह में अब तक एसटीएफ 15 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ उत्तराखंड में अवैध हथियारों और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। पंचायत चुनाव से पहले राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसटीएफ की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

Ad_RCHMCT